सिद्धार्थ, जुलाई 8 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं संकल्प समारोह शहर के एक होटल में सोमवार को आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि बस्ती जनपद के पूर्व विधायक अंबिका सिंह मौजूद रहे। शपथ ग्रहण से पहले 45 जिला पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा गया। पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कि यह शपथ ग्रहण केवल औपचारिकता नहीं जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संकल्प है। आप सभी पदाधिकारी जनता के हितों के लिए जमीन पर उतर कर संघर्ष करें और जनता की आवाज बनें। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद एवं पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है जिसका हमें डटकर मुकाबला करना होगा। हमें गांव गांव जाकर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी। पूर्व प्रदेश मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.