चंदौली, जनवरी 21 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जिला खेल विभाग की ओर से जिला ओलंपिक का आगाज मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मशाल जलाकर एथलीट नीलू मिश्रा ने किया। इसमें जिलेभर में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिला खेल विभाग की ओर से सनबीम स्कूल के खेल मैदान पर प्रतियोगिता 20 से 31 जनवरी तक होगी। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों के काफी संख्या में विद्यार्थियों के साथ-साथ स्वतंत्र खिलाड़ी भी सहभागिता कर रहे हैं। जिला ओलंपिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का औपचारिक प्रारंभ ध्वजारोहण, मशाल दौड़ एवं पद संचलन (परेड) के माध्यम से किया गया। इस ओलंपिक प्रतियोगिता में फुटबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग, कराटे, शतरंज, हैंडबॉल सहित कुल 21 खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.