अलीगढ़, मार्च 23 -- फोटो 00 अलीगढ़। कार्यालय संवाददाता जिला ओलंपिक एसोसिएशन अलीगढ़ की त्रैमासिक आम बैठक एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को धर्मपुर कोर्टयार्ड, मैरिस रोड पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सह-संरक्षक प्रेम सिंह लोधी ने की। जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव मजहरूल कमर ने कहा कि जनपद में खेलों के विकास और खिलाड़ियों को लाभ पहुंचाने की दिशा में शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू नहीं किया जा रहा है। खेल अधिकारियों की निष्क्रियता और खेल संगठनों की आपसी समन्वय की कमी के कारण सरकार की खेल नीतियां मात्र कागजों तक सीमित हैं। मजहरूल कमर ने आगे कहा कि वर्ष 2020 में प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति भी केवल कागजों तक सीमित है। खेल संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विचार एवं सुझाव दिए। सर्वसम्मति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.