नैनीताल, जनवरी 8 -- नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल की ओर से गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला बार कार्यकारिणी के सदस्यों सहित न्यायिक अधिकारीगण एवं न्यायालय से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में प्रथम अपर जिला जज संजीव कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश, सिविल जज (सीडी) हर्ष यादव, सिविल जज (जूडि) उर्वशी रावत, प्रथम अपर सिविल जज रुचिका गोयल सहित अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा डीजीसी फौजदारी सुशील शर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुंदन सिंह नेगी, सदर मुंसरिम उमेश जोशी, कमलेश जोशी, चंदन सिंह रावत, चीफ रीडर धीरज सुयाल, केंद्रीय नाजिर कुबेर सिंह, हेम चंद्र पांडे तथा अन्य कर्मचारीगण भी समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.