धनबाद, मई 13 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिलास्तरीय एथलेटिक्स में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के एथलीटों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि खेल भी व्यक्तित्व विकास में सहायक भूमिका निभाती है। अंडर 14 ट्रायथलॉन ए में दिव्या कुमारी ने सिल्वर, ट्रायथलॉन बी में परी कुमारी ने कांस्य, अंडर 16 में 60 मीटर रेस में अलका कुमारी ने रजत, वॉकिंग रेस में अलका ने ही स्वर्ण पदक व ऊंची कूद में वैष्णवी कुमारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इसी तरह 60 मीटर रेस में लक्ष्मी कुमारी को स्वर्ण, अंडर 18 में शालिनी को 400 मीटर रेस में रजत, अंडर 14 किड जैवलिन में अमन महतो रजत, ट्रायथलॉन सी में अनुकल्प गोप स्वर्ण एवं आदित्य रवानी ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर 16 शॉटपुट में आयुष यादव ने स्वर्ण, रामव...