कानपुर, दिसम्बर 29 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर डिफेंस अकादमी मैदान पर सोमवार को जिला एथलेटिक्स टीम का चयन किया गया। इन सभी चयनित खिलाड़ियों को एएफआई से अपनी-अपनी यूआईडी बनवाना अनिवार्य है। चयन समिति के सदस्य डॉ. सौरभ शुक्ला, आलोक शर्मा, जीके गुप्ता, दिनेश भदौरिया एवं एसोसिएशन के सचिव डॉ. नरेश कुमार चौधरी की देख रेख में यह चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। सचिव ने बताया कि क्रॉस कंट्री का आयोजन 4 जनवरी को राजकीय इंटर कॉलेज झांसी में होगा। उन्होंने बताया कि पुरुष वर्ग में राहुल, सनी, आशीष कुमार, उमेश निषाद, विनय वर्मा का चयन किया गया है। महिला वर्ग में अलिशा, अमीषा, आरती कश्यप, अंडर-20 बालक वर्ग में सौरभ सिंह, अभिजीत यादव, हर्ष रघुवंशी, सोनू राही, अंडर-18 बालक वर्ग में सूर्य प्रताप सिंह, शान पंत, अंडर-16 बालक वर्ग में विनीत भदौरिया, आर्यन श...