सहारनपुर, अक्टूबर 10 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर विधायक राजीव गुंबर ने दीप प्रज्वलित कर किया। पहले दिन राहुल एवं शिखा ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिले भर के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिनमें कई खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए। उद्घाटन समारोह में विधायक राजीव गुंबर का स्वागत डीआईओएस द्वितीय हर्षदेव स्वामी ने बुके भेंट कर किया। समारोह में मार्च पास्ट, मशाल दौड़ और शपथ ग्रहण जैसे कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवला की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने दमादम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.