गोड्डा, मार्च 20 -- महागामा, एक संवाददाता, महागामा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जिला एडिशनल कलेक्टर प्रेमलता मुर्मू की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा, अंचलाधिकारी डॉक्टर खगेन महतो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।जिला एडिशनल कलेक्टर ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण, जल आपूर्ति और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने लाभुकों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.