शाहजहांपुर, दिसम्बर 27 -- जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर 11 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम प्रभात राय को सौंपा। ज्ञापन में अल्हागंज नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने, मिर्जापुर आईटीआई कॉलेज में शिक्षकों की तैनाती, मिनी स्टेडियम निर्माण, कॉलेजों में नए पाठ्यक्रम शुरू कराने सहित पेयजल, स्वास्थ्य और यातायात से जुड़ी मांगें उठाई गईं। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना, नगर अध्यक्ष सैयद तनवीर अली, नक्षत्रपाल कुशवाहा, रामजी शुक्ला, आशीष सोमवंशी, प्रेमप्रकाश वाल्मीकि सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.