कटिहार, फरवरी 24 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जिला उपभोक्ता संरक्षण पारिषद के सदस्य के रूप में अधिवक्ता कुंदन कुमार को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है l य़ह मनोनयन उपभोक्ता संगठन सहित विविध क्षेत्र में काम करने के साथ अनुभव रखने वाले प्रतिनिधि के रूप में किया गया है l उपभोक्ता संरक्षण पारिषद के पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी होते हैं l उपभोक्ता संरक्षण पारिषद का सदस्य मनोनीत किए जाने पर अधिवक्ता शिव शंकर सरकार, हेमंत मिश्रा, राकेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, चंद्रशेखर पाठक आदि लोगों ने बधाई दी है l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...