चाईबासा, जनवरी 15 -- चाईबासा । सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थित जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के कार्यालय का ग्रिल तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है । इस चोरी की घटना को 10 जनवरी की रात्रि से लेकर 14 जनवरी तक की छुट्टी के दौरान अज्ञात चोरों द्वारा अंजाम दिया गया । ग्रिल का ताला तोड़कर कार्यालय के गैराज परिसर में प्रवेश कर पुराने बैटरी, पुराना पेपर कटर एवं अन्य सामान की चोरी कर ली गई है। घटना की जानकारी कार्यालय कर्मियों को 15 जनवरी को सुबह 10:30 बजे कार्यालय आने पर हुई ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.