फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 5 -- फर्रुखाबाद। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था कलार्पण जिला इकाई का गठन किया गया। जिसमें डाक्टर सर्वेश श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष, राम मनोहर शुक्ल महामंत्री, राजगौरव पांडेय कोषाध्यक्ष, विशाल श्रीवास्तव संगठन मंत्री, वर्षा कश्यप मातृशक्ति संयोजिका, ललित कला प्रमुख, शिवराम कश्यप, नीरज शर्मा, ध्रुव दीक्षित उपाध्यक्ष, वैभव सोमवंशी, प्रियांशु पांडेय, राम सक्सेना, महामंत्री बनाया गया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिगम्बर नारायण तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष शिवतनय श्रीवास्तव ने नवगठित कमेटी को दायित्वों को लेकर बताया। संचालन दिलीप कश्यप ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...