बोकारो, फरवरी 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिला आयुष समिति के तत्वावधान में मंगलवार को जिले के कई प्रखंड़ों स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेद में 327 और होमियोपैथ में 436 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गयी। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शिव शंकर पांडेय ने बताया कि जरीडीह प्रखंड के रेफरल अस्पताल जरीडीह मैदान, कसमार प्रखंड के गर्री दरगा टोला व पेटरवार प्रखंड के सदमा कला पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर की निशुल्क जांच की गयी। स्वास्थ्य जांच के बाद मरीजों को स्वस्थ रहने के लिए कई टिप्स दिए गये। शिविर में स्थानीय मुखिया व ग्राम प्रधान मौजूद रहे। शिविर के आयोजन में डॉ भरत कुमार विक्रम, डॉ प्रमिला कुमारी, डॉ नरेश कुमार प्रजापति, डॉ नेहा सिंह, डॉ रूचिका कुमारी, डॉ विशाल कुमार, डॉ अरविंद कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.