बोकारो, फरवरी 21 -- जिला आयुष समिति बोकारो की ओर रविन्द्र भवन चंदन कियारी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित की गई। मुख्य रूप से उपस्थित जिला नोडल पदाधिकारी डॉ आकाश सरकार ने कहा कि आधुनिक समय में किसी भी रोग को जड़ से समाप्त करने का एकमात्र ईलाज आयुष पद्धति ही है। भारत ऋषि मुनि का देश है जहां प्राचीन काल में रोग का सबसे अच्छा ईलाज आयुष पद्धति को बताया गया है। इसके पूर्व लगभग शिविर में पहुंचे कुछ लोगों को रोग से बचाव के उपाय, दवा के साथ साथ सलाह दिया गया। मौके पर डा विशाल कुमार, डा राजेश कुमार रजवार, भवतोष महथा, सपन भगत, नीलम देवी, सीमा कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...