रांची, मई 26 -- खूंटी, प्रतिनिधि। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत लाभुकों के मध्य जून से अगस्त तक के तीन माह का राशन एक मुश्त जून में ही वितरित किया जाना है। इस संबंध में अग्रिम तैयारी को लेकर सोमवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी भीम उरांव ने मुरहू स्थित जेएसएफसी गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक गोदाम प्रबंधक एवं डीएसडी को किसी भी स्थिति में 31 मई तक जून एवं जुलाई का खाद्यान्न सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं तक पहुंचाने का निर्देश दिए। जिससे एक से 15 जून के मध्य इन दोनों माह का राशन लाभुकों को वितरित किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने 10 जून तक अगस्त 2025 का खाद्यान्न भी सभी विक्रेताओं को उपलब्ध कराने का निर्देश दिए। जिससे 15 से 30 जून तक इसका वितरण संभव हो सके। सोमवार को ही डीएसओ ने धान अधिप्राप्ति योजना के अंतर्गत निर्धारित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.