आगरा, फरवरी 24 -- सहावर थाना क्षेत्र के एक गांव से अपने पति के साथ दवा लेने आई नव विवाहिता जिला अस्पताल से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नही मिलने पर पीडित पति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं। शहर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में सहावर थाना क्षेत्र के एक युवक ने बताया है कि गत आठ फरवरी को उसकी शादी ढोलना क्षेत्र से हुई थी। सोमवार को वह अपनी पत्नी को दवा दिलाने के लिए कासगंज के जिला अस्पताल आया था। वह पर्ची बनवाने और दवा लेने में व्यस्त हो गया। कुछ देर बाद उसे अपनी पत्नी दिखाई नहीं दी। इंतजार के बाद भी पत्नी नहीं लौटी तो उसने तलाशना शुरू किया। अस्पताल परिसर में काफी तलाशा, लेकिन कोई पता नहीं चल...