हाथरस, जनवरी 9 -- हाथरस। प्रचंड सर्दियों के दिनों में भी बिजली संकट लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। बुधवार की मध्य रात्रि को फीडर ब्रेक डाउन की वजह से शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल आधे शहर की नौ घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल रहने की वजह से लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को सुबह पेयजल को लेकर झेलनी पड़ी। शहर के मथुरा रोड ओढ़पुरा स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले बीसीएम, प्रगतिपुरम सहित अन्य फीडरों को निकलने वाली लाइन में बुधवार की देर रात 1 बजे ब्रेक डाउन हो गया। जिसके चलते प्रगतिपुरम स्थित 33/11 उपकेंद्र से निकलने वाले बागला संयुक्त जिला अस्पताल, अलीगढ़ रोड, तमना गढ़ी, मुशीगजाधर सिंह मार्ग, जोगिया रोड व बीसीएम फीडर से जुड़े मथुरा रोड, तालाब चौराह, मैंडू रोड, खाती...