कन्नौज, मार्च 6 -- कन्नौज, संवाददाता। जिला अस्पताल में अब मरीजों को आईसीयू की सुविधाएं भी मिलेगी। इसके लिए जिला अस्पताल में तीन बेड के आईसीयू वार्ड को होली से पहले ही संचालित करने की तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार को सीएमएस डॉ शक्ति बसु ने मेडिकल स्टाफ के साथ मिलकर आईसीयू वार्ड मे मेडिकल टीम से डेमों लेकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिले में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे, अलीगढ़ कानपुर हाई-वे, तिर्वा कन्नौज मार्ग, मानीमऊ ठठिया मार्ग, कन्नौज हरदोई, गुरसहायगंज ठठिया मार्ग पर अक्सर हादसे होते हैं। गंभीर घायलों को अक्सर जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। इसके अलावा, सांस के मरीजों को भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। इन के बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के ईसीजी जांच रूम के पास आईसीयू वार्ड बनाया जा रहा है। इसमें गंभीर और घायल मरीजों का इलाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.