रामपुर, दिसम्बर 12 -- अंतर्राष्ट्रीय हेल्थ कवरेज डे जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अस्पताल में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के स्टाल लगे। तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के अंतर्गत जिला सलाहकार डॉ. शहजाद हसन खान द्वारा हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. दीपा सिंह ने फीता काटकर किया। अधिकारियों ने मौके पर लगाए गए स्वास्थ्य विभाग से संबंधित स्टालों का निरीक्षण किया और योजनाओं के संबंध में कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को जानकारी दी गई। ई शपथ द्वारा प्रमाण पत्र डाउनलोड कराए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...