शामली, दिसम्बर 12 -- जिला अस्पताल में चिकित्सकों की उपस्थिति रजिस्टर से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डीसीएच शामली नाम से बने डॉक्टरों के ग्रुप में यह मामला तब उजागर हुआ जब हाज़िरी रजिस्टर की तस्वीरें शेयर की गईं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में चिकित्सकों के उपस्थिति रजिस्टर में छेडछाड का मामला प्रकाश में आया है। डीसीएच शामली नाम से बने जिला हॉस्पिटल के चिकित्सकों के ग्रुप में एक बात उजागर हुई है। लैब इंचार्ज डा. अनुपम सक्सेना को तीन दिन की अपसेंट दिखा दिया गया। बकि दूसरी ओर डा. केवी की 9 दिसंबर को लगी सीएल पर किसी ने हस्ताक्षर करके उपस्थिति दर्शा दी। चिकित्सकों ने हाजरी रजिस्टर के फोटो ग्र्रुप में शेयर करते हुए छेडखानी का आरोप लगाया। डॉक्टरों ने ग्रुप में साफ आरोप लगाया कि हाजिरी रजिस्टर के साथ छेड़छाड़ की गई है, जो गंभीर मामला है। ड...