शामली, फरवरी 23 -- जिला संयुक्त चिकित्सालय में हर सोमवार को दिव्यांग प्रमाण बनाने के लिए शिविर लगाया जाता है। वहीं, सोमवार को जिला अस्पताल में इस सोमवार कुल 13 दिव्यांग अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे। शिविर में आए दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया। इसके बाद मेडिकल बोर्ड ने दिव्यांगों की जांच की। जांच में पात्र पाए गए 11 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र जारी किए। नोडल अधिकारी डॉ. अथर जमील ने बताया कि मेडिकल बोर्ड में हड्डी रोग, ईएनटी, फिजिशियन आदि चिकित्सक शामिल रहे। उन्होंने बताया कि शिविर में 13 में से 11 के दिव्यांग प्रमाण जारी किए गए। वहीं, 2 दिव्यांगों की रजिस्ट्रेशन फाईल में कागजातों में कमी होने के कारण पंजीकरण निरस्त किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.