नोएडा, फरवरी 1 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। आम बजट पेश होने के बाद जिले में कई स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने की उम्मीद है। जिले में पहला सरकारी ट्रॉमा सेंटर जल्द शुरू होने और जिला अस्पताल में भी कई विशेषज्ञों की सेवाएं बढ़ने की संभावना है। वहीं कैंसर और मधुमेह की दवाओं की कीमत कम होने से लाखों मरीजों को राहत मिलेगी। आम बजट में देशभर के जिला अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने की घोषणा हुई है। वर्तमान में जिला अस्पताल में किडनी, हृदय, कैंसर, सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं। इनके इलाज की सुविधा भी नहीं है। ऐसे में जिला अस्पताल में सुविधाएं बढ़ने की स्थिति में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा मरीजों को मिलेगी। जेवर में जिले का पहला ट्रॉमा सेंटर बनकर तैयार है। यह 10 बेड से शुरू होगा, लेकिन बजट में ट्रॉमा सेंटर की क्षमता बढ़ोतरी की घोषणा के बाद बेड की संख्...