लखीमपुरखीरी, जनवरी 13 -- जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर तैनात गार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सुरक्षा गार्ड संतोष कुमार अवस्थी के द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थनापत्र के माध्यम से बताया कि उसकी ड्यूटी पर्चा काउंटर पर लगी थी, दोपहर करीब एक बजे तीन लड़के पर्चा बनवाने के लिए आए और महिलाओं की लाइन में घुसने लगे, जब उन्हें मना किया और पुरुषों की लाइन में लग कर पंजीकरण कराने को कहा तो वह तीनों उसे लात-घूंसों से मारने पीटने लगे। आरोप है कि उन तीनों लड़कों में किसी के पास नुकीली वस्तु थी जिससे मारपीट के दौरान गार्ड के सिर में चोट लग गई। मारपीट से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वहां अन्य सुरक्षा गार्ड पहुंच गए और तीनों को पकड़ कर जिला अस्पताल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान तीनों ने अपने नाम प्रखर पटेल, प्रियांशु ...