नोएडा, दिसम्बर 15 -- जिला अस्पताल के साथ ही अन्य अस्पतालों की आईसीयू में भी पिछले तीन दिनों से मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में पिछले हफ्ते के मुकाबले सांस रोगियों की संख्या 20 प्रतिशत बढ़ गई है। फिजिशियन की ओपीडी में पहले 800 से अधिक मरीज थे। अब मरीजों की संख्या करीब एक हजार तक पहुंच गई है, जिसमें 250 से 300 को सांस लेने में दिक्कत, खांसी, गले में संक्रमण, आदि के मरीज थे। जिला अस्पताल आईसीयू के प्रभारी डॉ. असद ने बताया कि पहले वायु प्रदूषण सांस रोगियों की बीमारी बढ़ा देता है। तीन दिनों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है, जो भी मरीज आईसीयू में आ रहे हैं, उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन 65-75 के बीच है। आमतौर पर सामान्य मरीजों का ऑक्सीजन सेचुरेशन 95 या इससे अधिक होना चाहिए। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनुराग सागर ने बताया कि...