आगरा, नवम्बर 30 -- राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार के शहर के इंटर ग्लोव गर्ल्स इंटर कॉलेज में मनदूत, मनपरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानसिक रोग विशेषज्ञों ने छात्राओं को मानसिक तनाव के लक्षण बताए। उन्हें बताया कि जिला अस्पताल में मानसिक रोग के इलाज की बेहतर व्यवस्था है। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल निर्देश पर शनिवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यालय में मनदूत, मनरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मनरोग नर्स अरुण कुमार छात्राओं को बताया कि नींद ना आना या बहुत अधिक नींद आना, चिंता, बेचैनी, घबराहट उलझन किसी कार्य में मन ना लगना मानसिक रोग के सामान्य लक्षण हैं। मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र कुमार बताया कि मानसिक रोगियों को मानसिक बीमारियों के इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय के कमरा नंबर 204 व 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.