कन्नौज, जनवरी 31 -- कन्नौज। जिला अस्पताल में बहुत जल्द बच्चों के लिए पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट पीकू की शुरुआत होने जा रही है, जो जिले के स्वास्थ्य ढांचे के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। करीब 32 बेड का यह अत्याधुनिक पीकू वार्ड पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है और एक सप्ताह के भीतर इसे शुरू किए जाने की तैयारी है। पीकू वार्ड के चालू होने से गंभीर रूप से बीमार बच्चों को समय पर विशेषज्ञ इलाज मिल सकेगा और उन्हें अब कानपुर जैसे हायर सेंटर रेफर करने की मजबूरी नहीं रहेगी। पीकू वार्ड में कुल 32 बेड शामिल हैं, जिनमें 4 आईसीयू बेड, 8 हाई डिपेंडेंसी यूनिट एचडीयू बेड और 20 जनरल बेड उपलब्ध कराए गए हैं। यहां सांस लेने में तकलीफ, तेज बुखार, निमोनिया, नवजात व बाल्यावस्था से जुड़ी अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों का इलाज किया जाएगा। इस यूनिट क...