महाराजगंज, सितम्बर 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला अस्पताल में ओवरहेड टैंक में गड़बड़ी होने पर भी मरीजों और तीमारदारों को पानी के लिए परेशान नही होना पड़ेगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने पहल की है। फायर फाइटिंग के लिए लगे मोटर से अस्पताल में पानी सप्लाई होगी। कार्यदायी संस्था ओवरहेड टैंक के पास ही अपना समर सेवल बनाएगी। 100 बेड वाले जिला अस्पताल में रोज करीब एक हजार मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में हर रोज चार हजार की भीड़ होती है। इन भीड़ को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आधा दर्जन आरओ लगे हैं। इन आरओ में पानी सप्लाई देने के लिए करीब तीन दर्जन टंकिया लगी है। इन टंकियों में सुबह, दोपहर और शाम को ओवरहेड टैंक से पानी सप्लाई होती है। लेकिन ओवरहेड टैंक का मोटर या पाइप में लिकेज होने पर पानी सप्लाई बंद करना पड़ता है। इससे वार्ड में भर्ती मरीजों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.