शामली, दिसम्बर 11 -- गुरुवार को जिला अस्पताल में उस समय खुशी का माहौल बन गया, जब एक महिला ने स्वस्थ जुड़वां बच्चों एक लड़का और एक लड़की को जन्म दिया। जैसे ही यह खबर वार्ड में फैली, अस्पताल स्टाफ से लेकर मरीजों के परिजनों तक में चर्चा का केंद्र बन गई। वहीं नवजातों के जन्म से महिला के परिवार में भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कैराना क्षेत्र के गांव मवी निवासी अनुज की पत्नी साक्षी को गुरुवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उन्हें तुरंत जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती कर लिया गया। स्टाफ नर्स मोनिका और अंजली की देखरेख में मेडिकल ट्रीटमेंट शुरू किया गया। कुछ ही देर बाद साक्षी ने सामान्य प्रसव के माध्यम से दो बच्चों को जन्म दिया एक पुत्र और एक पुत्री। दोनों ही नवजात पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। परिवार के अनुसार साक्षी के प...