बागपत, मई 12 -- बागपत। बागपत के जिला अस्पताल में एक महिला ने युवक की जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि युवक ने अस्पताल पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़ की, जिसके बाद महिला ने उस पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। जिससे अस्पताल में हंगामा हो गया। पीड़िता ने पुलिस को घटना की सूचना देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि बागपत शहर की एक महिला जिला अस्पताल में उपचार लेने के लिए गई थी। तेज धूप से बचने के लिए वह अस्पताल परिसर में पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। बताया जाता है कि तभी एक युवक वहां पहुंचा ओर महिला के पास जाकर खड़ा हो गया। इसके बाद वह महिला की तरफ अश्लील इशारे करने लगा। जिसके बाद महिला वहां से निकलकर दूसरे स्थान पर जाकर खड़ी हो गई। आरोप है कि इसके बाद युवक भी महिला के पास पास पहुंच गया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.