संतकबीरनगर, जून 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के जिला अस्पताल में यदि हड्डी से संबंधित किसी को आपरेशन कराना है तो वह यहां पर न आए। करीब एक माह से हड्डी से मरीजों का आपरेशन नहीं हो पा रहा है। कुछ मरीजों का आपरेशन चिकित्सक रिस्क लेकर कर रहे हैं। लेकिन बड़े आपरेशन के लिए मरीजों को निजी अस्पताल या फिर हायर सेंटर जाना पड़ रहा है। मरीज जिला अस्पताल में यह आस लेकर पहुंचता है कि यहां पर मु्फ्त में उपचार हो जाएगा। लेकिन इन दिनों शरीर में टूटी हड्डी का यदि आपरेशन कराना हो तो वह नहीं हो पा रहा है। ऐसे में मरीजों को बड़े आपरेशन के लिए हायर सेंटर जाना पड़ रहा है। जबकि सामान्य दिनों में अस्पताल में सबसे अधिक हड्डी से संबंधित मरीजों का चिकित्सक आपरेशन करते थे अब यह संख्या सिमट कर महज खानापूर्ति तक ही रह गई है। इन मरीजों में उन्हीं लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.