नैनीताल, जुलाई 1 -- नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में एक्सरे मशीन आए दिन खराब हो रही है। जिसके चलते मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में रोज करीब 60 से 70 एक्सरे होते हैं। लेकिन मशीन खराब होने से सोमवार और मंगलवार को एक्सरे नहीं हो सके। पीएमएस डॉ. तरुण कुमार टम्टा ने बताया कि मशीन में आई तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए इंजीनियर बुलाया था, फिलहाल मशीन ठीक कर ली गई है। आज बुधवार से एक्स-रे शुरू कर दिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.