मुरादाबाद, मार्च 20 -- जिला अस्पताल में हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) का लोकार्पण गुरुवार को एमएलसी गोपाल अंजान ने किया। इस यूनिट में गंभीर रूप से बीमार बच्चों की देखभाल की जाएगी। एमएलसी गोपाल अंजान ने यूनिट का लोकार्पण कर इसकी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. संगीता गुप्ता ने बताया कि पांच बेड की यह यूनिट मिनी आईसीयू के रूप में कार्य करेगी। यूनिट में शिफ्टवार 24 घंटे एक नर्स की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा डीएनबी कोर्स कर रहे डॉक्टर भी हमेशा ड्यूटी देंगे। साथ ही यूनिट की मानीटरिंग के लिए चिकित्सक भी लगाए जाएंगे। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार, संदीप बडोला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.