महाराजगंज, दिसम्बर 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला संयुक्त अस्पताल में मरीजों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन ओपीडी के सामने मरीजों की लाइन लगी रह रही है। सभी वार्ड फुल रह रहे हैं। एसएनसीयू में तो क्षमता से अधिक बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है तो वार्डों में बेड वेटिंग चलने की नौबत आ गई है। इसके पीछे सर्वे में यह तथ्य सामने आया है कि वर्ष 2020 में जहां करीब डेढ़ लाख मरीजों ने जिला संयुक्त अस्पताल में इलाज कराया, वहीं 2024 में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर तीन लाख तक पहुंच गई। मरीजों के दबाव के सापेक्ष डॉक्टरों की तैनाती देखी जाए तो इस अवधि में डेढ़ गुने से भी कम डॉक्टरों की तैनाती हो सकी है। इलाज कराने वाले मरीजों का वर्षवार विवरण वर्ष -----मरीजों की संख्या 2020---1,51,604 2021---1,87,500 2022----2,73,039 2023----3,0...