उरई, फरवरी 1 -- उरई। जिला अस्पताल में पावर कट की समस्या से अब जल्द ही निजात मिलेगी। लंबे समय से बजट मिलने के बाद अब जिला अस्पताल में दो बड़े ट्रांसफार्मर एक करोड़ की लागत से स्थापित किए गए हैं। 400 केवीए के ट्रांसफार्मर कम लोड पर कैपेसिटी बढ़ाएंगे और भीषण गर्मी में भी निर्बाध आपूर्ति देंगे। बिजली विभाग की टीम के अधिकारियों की देखरेख में नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। जिला अस्पताल में अलग से स्टेशन स्थापित कर अंडरग्राउंड लाइन से 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाती है। लेकिन लंबे समय से आए दिन यहां पावर कट की समस्या से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होती हैं। ओपीडी के टाइम में अचानक बिजली आपूर्ति धड़ाम होने से सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्सरे के साथ जांचों की भी सुविधा प्रभावित होती है। अब जिला अस्पताल में पावर ...