नोएडा, मार्च 5 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिला अस्पताल में बुधवार को चार लोग लिफ्ट में फंस गए। लिफ्ट तो खुल गई, लेकिन चौथी मंजिल पर दरवाजे बंद होने के कारण वे नीचे नहीं आ पाए। वीडियो बनाकर मदद की गुहार लगाने के बाद ही वे नीचे आ पाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिला अस्पताल में दोपहर करीब ढाई बजे सीएमओ कार्यालय के लिए चार लोग लिफ्ट में सवार हुए। तीसरी मंजिल से आगे बढ़ते ही बिजली चली गई। लिफ्ट चौथी मंजिल पर जाकर खुली। इस मंजिल पर लिफ्ट खुलते ही लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन वे इस मंजिल पर फंस गए। ज्यादातर दिन दोपहर दो बजे के बाद इस मंजिल के दरवाजे बंद हो जाते हैं। बिजली जाने के कारण दूसरी लिफ्ट से भी वे नीचे या ऊपर नहीं जा सकते थे। आखिरकार लोगों ने वीडियो बनाकर जानने वालों से मदद की गुहार लगाई। लोगों ने इसकी जानकारी जिला अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.