रामपुर, जनवरी 8 -- जिला अस्पताल में आनलाइन ओपीडी की व्यवस्था पहले दिन ही धड़ाम होती नजर आई। यहां चिकित्सकों के कमरे में कंप्यूटर रखे रहे और चिकित्सकों ने पुराने ढर्रे पर ही पर्चे पर मरीजों को देखकर परामर्श दिया। चिकित्सकों का कहना था कि उनको कंप्यूटर चलाने के बारे में कोई प्रशिक्षण नहीं दिया गया। कंप्यूटर की लागिन आईडी और पासवर्ड भी जारी नहीं हुए, इससे चिकित्सकों को परेशानी उठानी पड़ी। जिला अस्पताल में बीते मंगलवार को आनलाइन ओपीडी की शुरूआत हुई। जिसमें दो चिकित्सकों के कक्ष में कंप्यूटर लगाए गए थे। कमरा नंबर तीन और 11 में चिकित्सकों के कक्ष में कंप्यूटर तो रखे हुए थे मगर इन पर काम होता नजर नहीं आया। इसका कारण यह कि चिकित्सकों को कंप्यूटर कैसे चलाना है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी और न ही उनके लिए लागिन आईडी और पासवर्ड जारी किए गए थे...