रामपुर, दिसम्बर 22 -- सोमवार को जिला अस्पताल में रेडियोलाजी से जुड़ी सेवाएं प्रभावित रहीं। ऐसा इसीलिए हुआ कि यहां पर तैनात रेडियोलाजिस्ट बोर्ड मीटिंग में शामिल होने के लिए मुरादाबाद गए थे। इस वजह से सोमवार को न तो मरीजों के अल्ट्रासाउंड हुए और न ही एक्सरे हो पाए। जिला अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट के वैसे तो दो पद हैं मगर इनमें तैनाती एक की भी नहीं है। डा. केएस राणा रेडियोलाजिस्ट के रूप में यहां पर अटैच हैं। उनको भी कई बार कोर्ट एविडेंस या फिर बोर्ड मीटिंग में शामिल होने के लिए मुरादाबाद जाना पड़ता है। सोमवार को भी वह एडी हेल्थ की बोर्ड मीटिंग में शामिल होने के लिए मुरादाबाद गए हुए थे। ऐसे में जिला अस्पताल में सोमवार को अल्ट्रासाउंड और एक्सरे आदि सेवाएं बाधित रहीं और यहां पहुंचे मरीजों को परेशान होना पड़ा। हालांकि, सर्दी की वजह से इन दिनों अस...