देहरादून, दिसम्बर 9 -- जिला अस्पताल कोरोनेशन एवं गांधी अस्पताल में मरीजों के लिए सुविधाओं में इजाफा हुआ है। गांधी अस्पताल में नवजातों के लिए एक साल पहले शुरू हुई निक्कू यूनिट में छह बेड से बढ़ाकर अब 12 बेड कर दिए हैं। डीएम सविन बंसल की लगातार सक्रियता के बाद नवजात बच्चों के इलाज के लिए सुविधाएं बढ़ गई है। डीएम सविन बंसल ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस यूनिट में दो मदर वार्ड, स्टाफ रूम एवं पूर्ण सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है, जिससे सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग और मजबूत हुई है। एक साल के भीतर 440 नवजातों को इलाज दिया गया है। कोरोनेशन से गांधी अस्पताल नवजातों को ले जाने के लिए एक वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा रायपुर, प्रेमनगर एवं दून से आने वाले मरीजों को भी यहां लिया जा रहा है। उन्होंने पीएमएस डॉ. मनु जैन, गांधी के न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.