शामली, जनवरी 31 -- शामली। धुम्रपान निषेध के तहत जिला अस्पताल में बीड़ी पी रहे दो मरीजों के पकड़े जाने पर दो सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। जिला अस्पताल प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य मरीजों एवं तीमारदारों के धु्म्रपान पर रोक लगाने के लिए अच्छा माना जा रहा है। अस्पताल में भर्ती मन्नवर और श्रीकांत वार्ड के पास बीड़ी पी रहे थे। धूम्रपान कर रहे थे। मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ. राघव अग्रवाल ने दोनों को धूम्रपान करते हुए देख लिया और तुरंत कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसूल किया। साथ ही उन्हें भविष्य में अस्पताल परिसर में धूम्रपान न करने की सख्त हिदायत दी गई। बताया गया कि जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों द्वारा धूम्रपान करने की लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। खासकर सांस, दमा और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को इससे काफी दिक्कतों का स...