संतकबीरनगर, फरवरी 6 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिला अस्पताल में सर्जरी वाले मरीजों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। सर्जन की तैनाती के बाद मरीजों के इलाज में आसानी होगी। वर्तमान में दो- दो सर्जन की तैनाती हैं। उसमें एक सर्जन लेप्रोस्कोप विधि से सर्जरी के विशेषज्ञ हैं। ऐसे में मरीजों को इलाज में सहूलियत मिल रही है। समस्या तो केवल ईएनटी वाले मरीजों का। शासन से जिले में एक भी सर्जन की तैनाती नहीं है। चिकित्सकों की कमी की वजह से मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इसकी वजह से मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा था। आए दिन अस्पताल में हंगामा शुरू हो जाता था। इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए सीएमएस की डिमांड पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रामनुज कनौजिया ने डॉ सिराज अहमद की तैनाती की है। डॉ सिराज लेप्रोस्कोप सर्जन भी हैं। डॉ सिराज के आने के बा...