अयोध्या, दिसम्बर 20 -- अयोध्या, संवाददाता। जिला अस्पताल में शुक्रवार की देर रात तीमारदार ने हंगामा किया, जिसके बाद मौके पर सुरक्षाकर्मी पहुंचे। इमरजेंसी में इलाज के लिए आई महिला मरीज का ईसीजी होना था। लेकिन मौके पर किसी महिला स्टाफ के न होने पर चिकित्सक व फार्मासिस्ट ने इसके लिए मना कर दिया। जिसके बाद महिला के साथ आए तीमारदार ने विवाद किया। जिसमें तीमारदार व ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट के साथ हुई नोकझोंक हंगामें तब्दील हो गई। मामले की जानकारी अस्पताल के अधीक्षक को होने पर उन्होंने वार्ड से किसी स्टाफ नर्स को मौके पर भेजा। लेकिन तब तीमारदार व मरीज वहां से जा चुके थे। अस्पताल प्रशासन से अभी किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं किया है। जिला अस्पताल के अधीक्षक डा. अजय चौधरी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया था। जिसके बाद वार्ड से स्टाफ नर्स को ईसीज...