सहारनपुर, अप्रैल 6 -- सहारनपुर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शनिवार को जिला अस्पताल में छापा मार दिया, जिससे जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी को देखकर जनरल ओटी से एक संदिग्ध भाग गया, जिसको पकड़ने को लोग पीछे दौड़े, लेकिन वह पकड़ा नहीं गया। वहीं, जिलाधिकारी ने मरीजों से जानकारी लेकर बाहर की दवाइयां लिखने पर फटकार लगाई। इसके साथ ही डीएम ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। शनिवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले एसआईसी डॉ. सुधा सुमन के कक्ष में जाकर हाजिरी रजिस्टर चेक किया, जिसमें सभी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ के बारे में पूछा। उसके बाद वो औषधि भंडार कक्ष में पहुंच गए। जिलाधिकारी ने दवाइयों के बारे में पूछ रहे थे। वहां खड़े मरीजों से पूछा कि दवाई ठीक से मिल रही है। एक मरीज बोला-साहब बस एक दवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.