नोएडा, मार्च 31 -- नोएडा। जिला अस्पताल में इस सत्र में भी डीएनबी कोर्स में इस साल भी तीन छात्रों का ही दाखिला होगा, क्योंकि अस्पताल प्रबंधन इस साल सीट बढ़ाने के लिए आवेदन नहीं करेगा। पिछले साल से यह कोर्स अस्पताल में संचालित हो रहा है। अस्पताल में स्त्री रोग विभाग में दो सीट और इंटरनल मेडिसिन में एक सीट पर कोर्स चल रहा है। अगले साल इन्हीं दो कोर्स में दाखिला होगा। सीटों की संख्या भी पहले की तरह ही होंगी। कोर्स करने वाले मेडिकल छात्रों की संख्या दूसरे साल बढ़कर छह हो जाएगी। डीएनबी कोर्स एमबीबीएस के बाद पीजी कोर्स है। यह तीन साल का होता है। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि इस साल भी पहले जितनी सीट पर ही मेडिकल की पढ़ाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.