मथुरा, दिसम्बर 17 -- यमुना एक्सप्रेस पर हुए भीषण हादसे में मृत कई लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। उनके परिजन जानकारी के लिए इधर से उधर घूम रहे हैं। ऐसे में जिला अस्पताल में शवों की पहचान के लिए परिवार के सदस्यों के सैंपल लेना शुरू कर दिया गया है। महर्षि दयानन्द सरस्वती जिला अस्पताल में देर शाम पैथोलॉजी कक्ष में यह प्रक्रिया शुरू की गई। यहां तैनात देवपाल और अन्य कर्मचारियों ने सैंपल लिए। सीएमएस डा. नीरज अग्रवाल, डा. अमन, डा. सिद्धार्थ धनगर द्वारा पैथोलॉजी का निरीक्षण कर आए परिजनों से बातचीत की गई। पूछताछ की गई कि आपका कौन नहीं मिल रहा है। नोएडा की पार्वती के बेटे आकाश, सलीम के बेटे कलीम निवासी इटावा, अनुज श्रीवास्तव के पिता उमाकांत निवासी कानपुर और जेपी वर्मा के बेटे महेन्द्र नाथ निवासी कानपुर का सैंपल टीम ने लिया है। सैंपल में बाल और ब्लड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.