नोएडा, दिसम्बर 31 -- नोएडा। जिला अस्पताल में डायलिसिस के चार और बेड बढ़ाए जाएंगे। जनवरी से यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। अब बेड की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी। पहले से छह बेड पर अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा मरीजों को मिल रही है। वहीं अस्पताल को 35 रेजीडेंट डॉक्टर भी मिलेंगे, जो जिला अस्पताल में प्रशिक्षण के लिए आएंगे। इनके आने के बाद ओपीडी, आपातकालीन सहित अन्य चिकित्सकीय व्यवस्था और भी बेहतर होगी। इन सुविधाओं के अलावा जिला अस्पताल में कई अन्य सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि मरीजों की बेहतरी के लिए अस्पताल में नए साल से कई सुविधाएं बढ़ेंगी, जिसे लेकर तैयारी चल रही है। पहले के मुकाबले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...