अलीगढ़, सितम्बर 9 -- अलीगढ़। मलखान सिंह जिला अस्पताल में करीब डेढ़ साल से धूल फांक रही जंबो पैक बनाने की मशीन जल्द ही संचालित होगी। अस्पताल प्रशासन ने इसके लाइसेंस की प्रक्रिया तेज कर दी है। शासन को रिमाइंडर भेजा गया है। मशीन का संचालन होने से मरीजों को जंबो पैक आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। विशेषकर डेंगू पीड़ित मरीजों को जंबो पैक की आवश्यकता पड़ती है। प्लेटलेट्स तेजी से गिरने पर जंबो पैक लेना मजबूरी होती है। निजी क्षेत्र में इसकी कीमत काफी है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को यह उपलब्ध हो सकेगा। सीएमएस डॉ. जगवीर सिंह ने बताया कि मशीन को जल्द ही संचालित किया जाएगा। लाइसेंस के लिए रिमाइंडर भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...