शामली, जनवरी 19 -- रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को खुले जिला अस्पताल में जहां मरीजों को भीड उमडी वही कई चिकित्सकों के नदारद होने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा। जिस कारण मरीज व तीमारदार अपने मरीजों को लेकर इलाज के लिए भटकते रहें। वही ओपीडी कक्षों में चिकित्सक प्रशिक्षु मरीजों का इलाज करते मिलें। जिला अस्पताल में रोजाना करीब एक हजार से अधिक मरीज अपना इलाज कराने पहुचते है। जिसके बाद ओपीडीयों में बैठे चिकित्सक मरीजों की रोग जांच कर मरीजों का इलाज करते है।, लेकिन जिला अस्पताल में रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को मरीजों को असुविधाओं का सामना करना पडा। इस सोमवार भी जिला अस्पताल में करीब 1450 मरीजों के ओपीडी पर्चे बनाए गए। जिसके चलते औषधि केंद्र से लेकर ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों की लम्बी लम्बी लाईन लगी रहती है। वही मरीजों को...