सहारनपुर, जनवरी 8 -- जान बचाने को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में घुसे युवक का पीछा कर रहे धारदार हथियारों से लैस आधा दर्जन युवकों ने इमरजेंसी में ही घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। युवक को पहले फोन कर देहरादून चौक पर बुलाया गया था। हथियारों से लैस युवकों को देख पीड़ित जान बचाने को जिला अस्पताल में जा घुसा था। हमले की वीडियो भी बनाकर हमलारोपियों ने ग्रुप में वायरल कर दिया। तीन को नामजद करते हुए आधा दर्जन युवकों के खिलाफ थाना जनकपुरी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली सदर बाजार के पंजाबी बाग निकट गैस गोदाम निवासी सचिन बिरला पुत्र मामू के मुताबिक उसे नमाइश कैंप केशव नगर निवासी राजकुमार ने सोमवार देर रात फोन कर बातचीत करने को देहरादून चौक पर बुलवाया था, जब वह वहां पहुंचा तो उसने दूर से ही सागर पुत्र मेसोराम के साथ नुमाइश कैंप केशव नगर निवासी काक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.