नोएडा, नवम्बर 10 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिला अस्पताल के महिला वार्ड में गंदगी और अव्यवस्था पर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने नाराजगी जताई। उन्होंने सोमवार दोपहर एक बजे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली। प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान सबसे पहले महिला वार्ड में पहुंचीं। वार्ड में फैली गंदगी और अव्यवस्था देखकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जिला अस्पताल की प्रबंधन से पूछा कि सफाई और अन्य व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब क्यों है। मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन को और अधिक सजग होना चाहिए, ताकि किसी को असुविधा न हो। उन्होंने महिला वार्ड में तीमारदारों की अधिक भीड़ पर आपत्ति जताई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश ...