रुद्रपुर, दिसम्बर 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू जिला अस्पताल में सांस और छाती संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए 26 दिसंबर से चेस्ट क्लीनिक शुरू होगा। शासन की गाइडलाइन के तहत यह विशेष क्लीनिक फरवरी माह तक संचालित किया जाएगा। चेस्ट क्लीनिक के शुरू होने से बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सामान्य ओपीडी में लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मरीज सीधे चेस्ट क्लीनिक में परामर्श और उपचार प्राप्त कर सकेंगे। क्लीनिक में मरीजों की नियमित जांच के साथ काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। पीएमएस डॉ. आरके सिन्हा ने बताया कि चेस्ट क्लीनिक के लिए आवश्यक उपकरण, दवाइयां बुधवार को पहुंच गए हैं। क्लीनिक में एक मेडिकल ऑफिसर और एक फिजिशियन की तैनाती की जाएगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, ठंड के मौसम में अस्थमा, सांस फूलना, खांसी और अन्य श्वसन रोगों...